जम्मू, 30 सितंबर : कठुआ जिले के जसरोटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय अस्वस्थ हो गये मल्लिकार्जुन खडग़े ने उपचार के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष करेगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरने वाले नहीं हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्हें बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की। रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद खडग़े ने कहा, ‘हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। कुछ भी हो, हम इसे छोडऩे वाले नहीं हैं। मैं 83 साल का हूं, इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक मोदी को सत्ता से नहीं हटाएंगे, तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा। आपकी बात सुनूंगा। आपके लिए लड़ूंगा। कठुआ में प्रचार पूरे जोर शोर के साथ जारी है।
मल्लिकार्जुन खडग़े ने उपचार के बाद की टिप्पणी
111
previous post