56
नई दिल्ली, 23 सितंबर : राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक अन्य छात्र का शव मिलने के कारण सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार उक्त छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक का शव उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में झाडिय़ों में पाया गया। वहीं, शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसी कारण अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर जांच की जा रही है।