पश्चिम बंगाल के डाक्टरों ने काम करना किया शुरू

by TheUnmuteHindi
पश्चिम बंगाल के डाक्टरों ने काम करना किया शुरू

कोलकाता, 21 सितंबर : आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ कनिष्ठ डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया था लेकिन अब पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ डॉक्टरों ने 42 दिन के बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम करना शुरू किया। कनिष्ठ डॉक्टरों ने सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में काम करना शुरू कर दिया लेकिन उन्होंने बाह्य रोगी विभाग में अब भी काम शुरू नहीं किया है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में शामिल अनिकेत महतो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमने आज से पुन: काम पर लौटना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके अन्य सहयोगी राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं, जहां वे विरोध प्रदर्शनों के बीच भी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए ‘अभया क्लीनिक’ (चिकित्सा शिविर) शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सहकर्मी केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में अपने-अपने विभागों में आज सुबह से काम पर लौटना शुरू कर चुके हैं, लेकिन ह्रक्कष्ठ में काम शुरू नहीं किया गया है। कृपया यह नहीं भूलें कि डॉक्टर केवल आंशिक रूप से काम पर लौटे हैं।

You may also like