अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर की हत्या

by TheUnmuteHindi
अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली, 11 सितंबर : अमेरिका के शिकागो शहर से एक भारतीय की गोली मारकर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कूका तलवंडी हाल निवासी नडाला (कपूरथला) और स्थानीय जिले के पूर्व प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नडाला जत्थेदार सूरत सिंह के दामाद के रूप हुई है। जानकारी देते हुए सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी ने बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहा था और वहां उनका अपना स्टोर था। उन्होंने बताया कि अमेरिका में बीती रात करीब 10:30 बजे वह घर जाने के लिए स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था। तब उसे किसी अमेरिकी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

You may also like