51
मलाइका अरोड़ा के पिता ने की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या
मुंबई : प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या कर ली। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता काफी समय से बीमार थे। 2022 में मलाइका ने न केवल अपने ‘अद्भुत’ बचपन के बारे में बात की, बल्कि यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में कठिन समय का सामना किया। उन्होंने याद किया कि कैसे वह केवल 11 वर्ष की थीं जब उनके माता-पिता अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था।