थूक लगाकर रोटी तैयार करने के मामले में एक गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
One arrested in the case of preparing roti by spitting

नई दिल्ली, 11 सितंबर : थूक गिराकर रोटी तैयार करने के मामले में एक व्यक्ति को पु लिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जिस कारण ढाबा दिनभर बंद रहा। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह थूक नहीं फूंक मार रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नगर में खंड विकास कार्यालय के निकट गुलजार ढाबे पर एक युवक सोमवार को थूककर रोटी तैयार कर रहा था, जिसका किसी ने मोबाइल से 22 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

You may also like