66
नई दिल्ली, 9 सितंबर : राजस्थान में बच्चों से भरी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई तथा अन्य घायल होने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा फलोदी जिले के रणीसर गांव में मोरिया पडिय़ाल मार्ग पर सुबह 7:30 बजे हुआ। घायल बच्चों को जिला अस्पताल फलोदी लाया गया। हादसे के तुरंद बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही बच्चे अस्पताल पहुंचे, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ, सीएमएचओ और पूरा चिकित्सालय स्टाफ बच्चों के इलाज में जुट गए हैं।