पति ने पत्नी का किया कत्ल, शव गाड़ी में छोड़ा

by TheUnmuteHindi
पति ने पत्नी का किया कत्ल, शव गाड़ी में छोड़ा

नई दिल्ली, 2 सितम्बर : दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का कत्ल कर उसका शव गाड़ी में छोड़ दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान गौतम के रूप में हुई है, जब गौतम भागने की कोशिश कर रहा था, तो गश्त कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गौतम देर रात बिना कमीज के संदिग्ध हालत में घूम रहा था। रात एक बजकर 20 मिनट पर ख्याला पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। इसी दौरान गौतम ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या कर उसका शव कार में छोड़ दिया है।

You may also like