40
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर मामले को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भाजपा ने बंगाल बंद का एलान किया था। बंद के दौरान कई जगहों पर टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई थी। वहीं, गुरुवार (29 अगस्त) को भी भाजपा ममता सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रखेगी। भाजपा आज कोलकाता में प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी ने बताया कि धरना शांतिपूर्वक होगा।