67
नई दिल्ली, 25 अगस्त : महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनका सशक्तीकरण राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदी’ रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एक अक्षम्य पाप है और दोषी एवं उसका साथ देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक संस्थाओं को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, उनकी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। मोदी ने कहा, सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन समाज और सरकार के रूप में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं के जीवन और सम्मान की रक्षा करना है।