उड़ान के बाद लापता हुए विमान का शव बरामद

by TheUnmuteHindi
उड़ान के बाद लापता हुए विमान का शव बरामद

नई दिल्ली, 22 अगस्त : सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का प्रशिक्षु विमान मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को विमान सहित इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट को काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। लेकिन गुरुवार सुबह चांडिल के कल्याणपुर में ट्रेनी पायलट शु्भ्रोदीप दत्ता का शव पानी में तैरता मिला है। जिसे सबसे पहले चांडिल बांध के मछुआरों ने देखा और इसकी सूचना विस्थापित मत्सयजीवी स्वालंबी सहकारिता समिति के सदस्यों को दी गई। अब इस शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।

You may also like