पंचकूला, 21 नवंबर 2026: हरियाणा के पंचकूला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के एक अधीक्षक के आवास पर सीबीआई ने जब तलाशी अभियान चलाया तो लगभग 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी विदेशी मुद्रा सोना और चांदी बरामद हुई है। आरोपी अधिकारी को 19 नवंबर 2026 को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
हरियाणा के पंचकूला में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है। इसमें भारतीय और विदेशी करेंसी के अलावा सोने के गहने सोने की ईंटें और चांदी शामिल हैं। आरोपी को सीबीआई ने 19 नवंबर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
सीबीआई के मुताबिक आरोपी सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट पर एक निजी कंपनी के जीएसटी मामले में अनुचित फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 19 नवंबर को पंचकूला में जाल बिछाया और आरोपी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
इसके बाद 20 नवंबर को आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान 24.29 लाख रुपये की भारतीय करेंसी और करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा करीब 1.46 करोड़ रुपये के सोने के गहने सोने की ईंटें और चांदी भी मिली। इस तरह कुल बरामदगी की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है।
छापेमारी के दौरान सीबीआई को आरोपी के छह बैंक खातों निवेश जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। एक वाहन से जुड़े कागजात और आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी बरामद हुई है। सीबीआई अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति निवेश और पैसों के लेन-देन का पूरा ब्योरा जुटाया जा सके।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे