दिल्ली, 21 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं हम भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद कर रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव है। इसलिए आज के इस कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। साम्राज्यों ने निश्चित रूप से दुनिया के नक्शे बदले हैं। लेकिन सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध किया है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी न केवल इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे बल्कि एक नई परंपरा की नींव रखकर इसे ऐतिहासिक भी बनाएंगे। एक ऐसी परंपरा जिसके लिए आप सभी को हमेशा याद रखा जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में एससीओ ने सुरक्षा अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग काफी बढ़ाया है। कुछ महीने पहले ही शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे हुए हैं। इन वर्षों में एससीओ ने सुरक्षा अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को काफी मजबूत किया है। इस संदर्भ में सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मंच नए विचार सामने लाएगा सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगा और हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे