चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026: फिल्म निर्माता राज कुंद्रा की प्रस्तावित फिल्म ‘निहंग’ को श्री अकाल तख्त साहिब ने किसी भी तरह की मंजूरी देने से इनकार किया है। इससे पहले फिल्म को मंजूरी मिलने की चर्चाएं चल रही थीं। इसके बाद श्री अकाल तख्त सचिवालय ने स्थिति को स्पष्ट किया है। सचिवालय ने साफ किया कि कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने राज कुंद्रा को फिल्म निर्माण की कोई अनुमति नहीं दी है।
सचिवालय की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि राज कुंद्रा कुछ समय पहले सचिवालय पहुंचे थे और उन्होंने जत्थेदार के समक्ष अपनी प्रस्तावित फिल्म को लेकर विचार रखे थे। इस मुलाकात को मंजूरी के रूप में प्रचारित करना गलत और भ्रामक है।
सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान जत्थेदार ने राज कुंद्रा की बात सुनी थी। उन्हें फिल्मों के संबंध में पांच सिंह साहिबान की ओर से 28 दिसंबर 2025 को जारी आदेश की प्रति भी सौंपी गई थी।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि सिख गुरुओं उनके पारिवारिक सदस्यों पुराने सिख योद्धाओं और शहीदों के स्वरूप की नकल करके सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर फिल्में एनिमेशन फिल्में और एआई आधारित वीडियो नहीं बनाए जा सकते।
आदेश में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक के दौर में सिख पहचान परंपराओं सिद्धांतों और दर्शन के सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे में साखी परंपरा गुरुद्वारा साहिबान और सिख संस्थाओं के माध्यम से पारंपरिक प्रचार-प्रसार को कायम रखना और प्रोत्साहित करना जरूरी है।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे