तमिलनाडु में टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, एम.के. स्टालिन को हराया था

by Manu
VS Babu

चेन्नई, 19 नवंबर 2026: चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार टीवीके के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को दोपहर 2:24 बजे निधन हो गया। उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से एमके स्टालिन को हराया था। उन्हें 9 सितंबर 2026 को सांस संबंधी एक लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 75 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

वीएस बाबू को सांस संबंधी बीमारी के कारण 9 सितंबर को चेन्नई के अमिंजिकरई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार वे गहन चिकित्सा में थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और 19 नवंबर को दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।

75 साल के वीएस बाबू तमिलनाडु की राजनीति का एक बेहद अनुभवी चेहरा थे। उनका राजनीतिक कद कोलाथुर इलाके में काफी मजबूत माना जाता था। उन्होंने साल 2006 में डीएमके के उम्मीदवार के रूप में पुरासवाल्कम सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। उस दौरान उन्होंने एआईएडीएमके उम्मीदवार को 90 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वे साल 2006 से 2011 तक विधायक रहे थे।

एमके स्टालिन के करीब रहे बाबू ने 7 फरवरी 2026 को डीएमके छोड़कर एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने एमके स्टालिन को 2026 के विधानसभा चुनाव में हराया था।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like