चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: मोहाली पुलिस की सीआईए यूनिट ने हथियार लहराने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की पिस्तौल एक .315 बोर का देसी कट्टा 4 जिंदा कारतूस और चोरी की बुलेट बाइक बरामद की है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाते थे। पुलिस अब हथियार सप्लायर की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक सीआईए यूनिट सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले अकाउंट पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक युवक हथियार लहराता दिखाई दिया। तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस ने अकाउंट से जुड़े युवकों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह निवासी एनआरआई कॉलोनी रंधावा रोड सिटी खरड़ और मिथुन उर्फ नलवा निवासी छज्जूमाजरा खरड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से .30 बोर की एक पिस्तौल .315 बोर का एक देसी कट्टा और 4 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा बुलेट बाइक नंबर पीबी65बीई-8112 भी मिली है। जांच में पता चला कि यह बाइक 3 अक्टूबर 2026 को चोरी हुई थी।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे