चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिला मतदाताओं को साधने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत दूसरे राज्यों से भी महिला विस्तारकों की नियुक्ति की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा इस अभियान की अगुवाई करेगा।
महिला विस्तारक गांवों और शहरों में जाकर महिलाओं से सीधा संपर्क करेंगी। उन्हें सरकार की योजनाओं महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े कामों की जानकारी देंगी।
महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की बड़ी कार्यशाला आयोजित होगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी व सांसद मेधा कुलकर्णी शामिल होंगी। इस दौरान महिला विस्तारकों की जिम्मेदारियों और उनके काम करने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाना है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। भाजपा इन सभी सीटों पर महिला विस्तारकों को तैनात करने की तैयारी कर रही है। इनमें दूसरे राज्यों से आने वाली महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। इनका काम स्थानीय स्तर पर महिलाओं से मिलना उनकी समस्याएं समझना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना होगा। महिला विस्तारक खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बातचीत करेंगी। पार्टी का मानना है कि इस तरह महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे