अखिलेश के रोड शो में जेसीबी से टकराकर बच्चे की मौत, योगी बोले- ‘माफिया पोषकों ने संवेदना तक नहीं जताई’

by Manu
akhilesh yogi

गोरखपुर, 19 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में चुनाव पास हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य के गोरखपुर में बुधवार को रोड शो किया। अखिलेश ने इस रोड शो को पीडीए यात्रा नाम दिया।

हालांकि इस रोड शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अखिलेश के रोड शो में शामिल जेसीबी से टकराकर एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

अब इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

सीएम योगी ने कहा कि कल समाजवादी पार्टी का एक रोड शो था। नाबालिग लड़के को उन्होंने अपने रोड शो का शिकार बना दिया। सपा गुंडागर्दी की पर्याय है। समाजवादी पार्टी अराजकता की पर्याय है। दंगों की पर्याय है। कर्फ्यू की पर्याय है। हर माफिया इनका सगा है और जनता को तो इन्होंने हमेशा दगा दिया है।

उन्होंने कहा कि आखिर उस मासूम की गलती क्या थी। लेकिन जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती ये गुंडे और माफिया सीधे नहीं हो सकते जब तक कि इनको डंडे के बल पर सीधा नहीं किया गया। वही हमारी सरकार कर रही है।

सीएम योगी ने मासूम नौजवान की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह सायंकाल उस परिवार से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कहा है कि जिन लोगों ने कल सड़कों पर अराजकता फैलाई है उनको ढूंढ निकालो। उनको वह सजा मिलनी चाहिए ताकि कई पीढ़ियां याद कर सकें।

ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

You may also like