लखनऊ, 17 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी एसएसआर के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य में कुल वोटर्स 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के माध्यम से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में जनसंख्या अनुमान से 2 करोड़ 58 लाख से ज्यादा वोटरों की कमी है। राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 करोड़ 32 लाख 76 हजार होनी चाहिए। हालांकि राज्य में अनुमान से 94 लाख 17 हजार 490 पुरुष वोटर कम हैं।
यूपी में महिला वोटर अनुमान से 1 करोड़ 64 लाख से ज्यादा कम हैं। राज्य में जनसंख्या के अनुमान के मुताबिक महिला वोटर 7 करोड़ 84 लाख 9 हजार होनी चाहिए। अभी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 352 महिला वोटर्स हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में एसएसआर के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक तय की गई है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया