सीएम योगी ने बताया कि क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’

by Manu
yogi

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते लंबे समय से प्रदेश की जनता के नाम पाती लिखते रहे हैं। सीएम योगी द्वारा जनता के नाम लिखी जाने वाली पाती को 50 हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है। सोमवार को सीएम योगी ने इस बात की जानकारी दी कि वह जनता के नाम ये पाती लिखते क्यों हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासी उनका परिवार है। इस परिवार के सुख-दुख आशाओं उपलब्धियों और संकल्पों से जुड़े रहने का एक आत्मीय माध्यम है योगी की पाती। पिछले 50 से अधिक सप्ताह से हर पाती के माध्यम से वह अपने प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करते आ रहे हैं। यह उनके लिए केवल पत्र लिखना नहीं बल्कि अपने परिवार से संवाद करने का अवसर है। आज इस आत्मीय यात्रा पर आधारित योगी की पाती कॉफी टेबल बुक का विमोचन एवं प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन होगा।

सीएम योगी ने कहा कि पाती के माध्यम से आपसे संवाद करते हुए 50 सप्ताह कब पूर्ण हो गए पता ही नहीं चला। कभी-कभी आपके मन में यह जिज्ञासा उठती होगी कि मुख्यमंत्री पाती क्यों लिखते हैं। इसका उत्तर एक प्रसंग में छिपा है। पहली बार वनटांगिया गांव जाने का उन्हें आज भी स्मरण है। कोल गोंड मुसहर थारू और बुक्सा जैसे वंचित समाज के लोगों का दयनीय जीवन तथा वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से विमुख रहने की उनकी स्थिति देखकर वह अत्यंत व्यथित हुए।

उन्हें लगा कि शासन का वास्तविक दायित्व केवल योजनाएं बनाना और उपलब्धियां गिनाना नहीं बल्कि समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है जिसकी अपेक्षाएं और पीड़ा कई बार व्यवस्था तक नहीं पहुंच पातीं। उस प्रसंग ने उनके मन में यह भाव और दृढ़ किया कि शासन और जनता के बीच निरंतर संवाद तथा संवेदनशील जुड़ाव होना चाहिए। पाती की प्रेरणा भी इसी भाव में निहित है।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सहज भावना यही थी कि मुख्यमंत्री और प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच संबंध केवल औपचारिक सूचनाओं तक सीमित न रहे। उत्तर प्रदेश मात्र एक प्रशासनिक इकाई नहीं बल्कि एक परिवार है। परिवार में आदेश नहीं अपनत्व के साथ संवाद होता है। उनका प्रयास ऐसे विषयों पर संवाद करने का रहा है जो सीधे जीवन आकांक्षाओं और नए उत्तर प्रदेश के भविष्य से जुड़े हों। पाती के माध्यम से सुख-दुख की साझेदारी परस्पर विश्वास और सहभागिता को सुदृढ़ करना ही उनकी भावना रही है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like