अंडर-19 एशिया कप जीत के जश्न पर विवाद, बीसीसीआई सचिव ने टीम का किया बचाव

by Manu
इंडिया U19 टीम & देवजीत सैकिया

चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026: भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर खिताब जीता। हालांकि जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न पर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे करते नजर आए।

इस पर हो रही आलोचना के बीच बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम का बचाव किया है। सैकिया ने कहा कि मुश्किल हालात में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा अधिकार है। यह उनके आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दिखाता है।

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों का जश्न उनके संघर्ष और जुझारूपन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मैच कितना रोमांचक था इसे देखिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के पक्ष में नहीं है। इसके बावजूद टीम जीतने में सफल रही। यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब खिलाड़ी इतनी मुश्किल स्थिति से मैच जीतते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से जश्न मनाने का अधिकार है। हमें इसकी इजाजत देनी चाहिए।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like