चंडीगढ़, 14 नवंबर 2026: महाराष्ट्र में दोनों NCP के विलय की चर्चाओं पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि विलय की खबर महज एक दंतकथा है। एक-दो दिनों में यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा।
संजय राउत ने कहा कि दोनों तरफ अलग-अलग गुट हैं। एक गुट सत्ता से चिपके रहने की कोशिश कर रहा है। दूसरा सत्ता में जाने के लिए छटपटा रहा है। कल कोई बैठक नहीं हुई। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात भी नहीं हुई।
राउत ने कहा कि संसदीय कार्यसमिति की बैठक में ये सभी लोग मौजूद रहते हैं। बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है। क्या उसमें विलय पर चर्चा होना संभव है?
उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि विलय की खबर महज एक दंतकथा है। एक-दो दिनों में यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा। शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह की एनसीपी के साथ नहीं जाएंगे।
संजय राउत ने कहा कि आपकी ये सलीम-जावेद वाली कहानी है। प्रफुल्ल पटेल का अमित शाह के साथ ज्यादा संवाद है। बीजेपी और सामने वाले पक्ष की ओर से जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया