गुरनूर बरार को वनडे रैंकिंग में 60 स्थान का फायदा, शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम

by Manu
गुरनूर बरार

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में 60 स्थान का फायदा हुआ है। वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी टॉप-4 में शामिल हैं। शुभमन गिल 822 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बरकरार हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए। बरार के अलावा अक्षर पटेल को भी गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर आ गए हैं।

अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे ICC की पुरुष टेस्ट रैंकिंग की किसी भी कैटेगरी के टॉप-10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रहमत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में 173 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक था। इस साल उन्होंने दूसरी बार सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाई। उन्होंने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like