मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को दिया धक्का, पहियों के नीचे आने से कटा हाथ, सिर पर 16 टांके

by Manu
मुंबई लोकल में छेड़छाड़

मुंबई, 12 नवंबर 2026: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे पटरियों पर धकेल दिया। इस घटना में महिला का बायां हाथ ट्रेन के नीचे आ गया। बाद में डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। युवती के सिर पर 16 टांके भी लगे हैं।

NDTV की खबर के अनुसार युवती का आरोप है कि एक सह-यात्री द्वारा गलत तरीके से छूने का विरोध करने पर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस घटना ने लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार थी। उसकी शिकायत के अनुसार आरोपी उसे लगातार गलत तरीके से छू रहा था। महिला ने इसे अपने बयान में बैड टच कहा है।

इसके जवाब में महिला ने गुस्से में अपनी चप्पल उस पर फेंकी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने गालियां देते हुए अपनी चप्पल महिला की तरफ फेंक दी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like