भोजन नली में फंसे ब्रश को डाक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला

by TheUnmuteHindi
भोजन नली में फंसे ब्रश को डाक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला

कानपुर, 16 अगस्त : जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में बुधवार को सर्जन प्रो. आरके जौहरी और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी कर डाउन सिड्रोम से ग्रसित युवक का जीवन सुरक्षित किया। 23 वर्षीय युवक ने करीब 10 दिन पहले ब्रश को चबाकर निगल लिया था। ब्रश का टुकड़ा भोजन नली के जरिए आमाशय तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों ने इंडोस्कोपी की मदद से गले के रास्ते जाकर भोजन नली के निचले भाग में फंसे ब्रश को टुकड़े को निकाला।

You may also like