हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल जारी, कई इलाकों में सप्लाई बाधित

by Manu
electricity strike

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026: हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। गुरुग्राम नूंह और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कहीं 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल है तो कहीं पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने लगा है। इस बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि हड़ताल खत्म कराने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ी है। कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर 3 बजे पंचकूला में बैठक शुरू हो चुकी है। सरकार को उम्मीद है कि जल्द समाधान निकल सकता है।

हड़ताल की मुख्य वजह गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को लाइसेंस देने का फैसला है। कर्मचारी बिजली निगम के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों और चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया।

इसी विरोध में कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर की रात 10 बजे से तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल 24 अक्टूबर तक चलेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हो सकता है।

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने 19 अक्टूबर को इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह जिलों में 25 साल के लिए बिजली वितरण का लाइसेंस दिया। निजी कंपनी मौजूदा बिजली वितरक के साथ-साथ बिजली सप्लाई कर सकेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों के 8.3 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को भविष्य में बिजली सप्लायर चुनने का विकल्प मिलेगा। इनमें घरेलू उपभोक्ता किसान दुकानदार कार्यालय और औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।

ये भी देखें: गुरुग्राम-नूंह बिजली लाइसेंस विवाद में कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया

You may also like