जामिया मिल्लिया इस्लामिया की दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने से उठा बवाल

by Manu
jamia uni free kashmir

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दीवारों पर विवादित और आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की बात सामने आई है। यूनिवर्सिटी में कश्मीर और शरजील इमाम को फ्री करने के नारे लिखे गए हैं। आरएसएस एबीवीपी और कुलपति के खिलाफ भी नारे लिखे गए हैं।

इन नारों के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन नारों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बीते 12 अक्टूबर से जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र छात्र संघ को बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल और धरना कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में छात्र संघ को 2006 में भंग कर दिया गया था। छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी करने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में जामिया प्रशासन ने इस मामले में एक समिति गठित की थी।

शरजील इमाम को 2020 के फरवरी महीने में दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दंगों की शुरुआत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़कने से हुई थी। इससे पहले जेएनयू में भी उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में प्रदर्शन का मामला सामने आया था।

ये भी देखें: हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल टली, अनिल विज के साथ हुई बैठक

You may also like