गुरुग्राम, 07 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सात अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे एक व्यक्ति ने अपने गुणों के आधार पर करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 साल तक लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। यह व्यक्ति हमारे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा मोदी के ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि यह गरीबी से मुक्ति सुरक्षित भारत धारा 370 हटाना नक्सलवाद खत्म करना राम मंदिर और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने की यात्रा है। हमने अभी-अभी प्रधानमंत्री जी को सुना है। आज यहां से 800 मीटर दूर चौराहे पर युवा सेवा ज्योति यात्रा लेकर पहुंचेंगे। वहां पर मशाल को प्रतिस्थापित करेंगे।
हरियाणा भाजपा की प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार हरियाणा पहुंचीं। वह गुरुग्राम में अमित शाह के साथ सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें 23 सितंबर को हरियाणा प्रभारी बनाया। इससे पहले उन्हें 27 सितंबर को भिवानी में एक सम्मेलन में पहुंचना था। लेकिन वो नहीं आईं थीं। फिर सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जींद में उनके पहुंचने की जानकारी सामने आई। हालांकि वो गुरुग्राम में आईं। उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी भोला सिंह भी रहे।
ये भी देखे: गुरुग्राम में आज विकसित भारत संकल्प सभा भव्य आयोजन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि