CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच आया फैसला

by Manu
ज्ञानेश कुमार

दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारियों का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा अचानक रद कर दिया गया है। यह दौरा सात और आठ अक्टूबर को प्रस्तावित था। लेकिन चुनाव आयोग ने इसे अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए टाल दिया है।

अपने इस दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके साथ मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के कई अहम हिस्सों का दौरा करना था। खासकर दंतेवाड़ा बस्तर और कवर्धा जाना था।

ज्ञानेश कुमार के इस दौरे को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया था। सुरक्षा व प्रोटोकॉल की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अब दौरा स्थगित होने के बाद नई तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा।

सीईसी का यह दौरा ऐसे समय पर टला है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद एक बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवाद के केंद्र में हैं। आरोप है कि आयोग के तीन सदस्यीय ढांचे में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की असहमति के बावजूद कई अहम फैसले लिए।

याचिकाकर्ताओं का दावा है कि अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच दोनों आयुक्तों ने कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी। सबसे बड़ा विवाद नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन वाले फॉर्म-6 में कथित तौर पर बिना उचित प्रक्रिया के बदलाव करने को लेकर है।

ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा

You may also like