हरियाणा को सबसे बेहतरीन इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताया, सीएम सैनी का सिंगापुर में दावा

by Manu
cm saini hr

चंडीगढ़, 06 अक्टूबर 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित सिंग फोरम के फायरसाइड चैट में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य को देश का सबसे बेहतरीन इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताया। सीएम ने साफ कहा कि अगर कोई कंपनी आने वाले दिनों में हरियाणा में निवेश करती है तो मैं अपनी इस सिंगापुर यात्रा को पूरी तरह सफल मानूंगा।

सिंगापुर से मिलने वाले निवेश प्रस्तावों को तेजी से क्लियर करने के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष मर्लियन डेस्क का गठन किया है। यात्रा से पहले ही सरकार ने 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान कर ई-मीटिंग्स की थीं। इसके बाद कई कंपनियों ने अपने इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस सौंपे हैं।

सिंगापुर के प्रस्तावों के लिए स्पेशल मर्लियन डेस्क बनाया गया है। हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर के जरिए निवेश प्रस्तावों को तेजी से मंजूरी दी जाएगी। सिंगापुर के निवेशकों के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क तैयार है ताकि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत फाइलें न अटकें।

सीएम ने बताया कि जून में लागू 10 नई नीतियों के तहत इंसेंटिव प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। पात्र कंपनियों को इंसेंटिव का 50 प्रतिशत हिस्सा शुरुआती सात वर्किंग डेज में और बाकी 45 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

ये भी देखे: हरियाणा को इनोवेशन कैपिटल बनाने का लक्ष्य, सीएम सैनी ने सिंगापुर में पेश किया विजन

You may also like