2
चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित सिंग (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ) फोरम में राज्य का विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अब केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय भी मौजूद रहे।
सीएम सैनी ने साफ कहा कि हरियाणा में केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर नहीं बल्कि स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर काम हो रहा है। निवेशकों को फाइलों और मंजूरियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें सरकार की ओर से गति सपोर्ट और निश्चितता मिलेगी।
ये भी देखे: 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन