हापुड़, 05 अक्टूबर 2026: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गांव पावटी के आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहे छह बदमाशों का सोमवार तड़के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु तीन अवैध हथियार खोखा और कारतूस होंडा सिटी कार बाइक तथा पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस सोमवार को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश पावटी गांव के आम के बाग में प्रतिबंधित पशु का कटान करने की तैयारी में हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ नगर की आवास विकास कालोनी के नईम मेरठ के देहली गेट क्षेत्र के जमील और गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी के बिलाल के रूप में हुई। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहम्मद परवेज गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी के सोनू और मसूरी की जाकिर कालोनी के आहत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी देखे: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी मालिक नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार