कौशांबी, 01 सितंबर 2026: कौशांबी के मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में फैक्ट्री मालिक नौशाद गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक नौशाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी नौशाद को गोली लगी। आरोपी को पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया, “मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। सुबह 4 बजे के करीब मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम नौशाद बताया है। घायल का इलाज जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।”
ये भी देखे: Barabanki News: बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, कई झुलसे