3
चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने शनिवार को एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वे महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। कुमकुम ने अपने पहले एशियन गेम्स में तीसरा मेडल जीता है। इनमें दो गोल्ड शामिल हैं।
कुमकुम ने फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की ओह ये जिन को शूटआउट में हराया। इसी के साथ भारत ने तीरंदाजी में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया। इंडिया के कुल मेडल की संख्या 77 हो गई है। इनमें 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का शुक्रवार को तीसरा गोल्ड, लवलीना के बाद परवीन का गोल्डन पंच