3
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में सातवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराया। वहीं भारतीय जोड़ी मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में पहुंच गई।
इस टीम में ज्योति सुरेखा चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। पृथिका और ज्योति ने फाइनल में एक भी निशाना नहीं चूका। मिक्स्ड में चिकिता तनिपार्थी और राजेश जाधाव की जोड़ी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराया।
इसके अलावा भारतीय महिलाओं ने स्क्वॉश में भी मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने सिंगापुर को क्वार्टर फाइनल मैच में 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में किस टीम से होगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
ये भी देखे: नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, भारत के 5 स्वर्ण समेत 47 पदक हुए