एस्सार ग्रुप अमेरिका में करेगा 18 अरब डॉलर का निवेश, अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा

by Manu
रुइया

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2026: विदेश में किए जा रहे सबसे बड़े निवेशों में से एक के तहत भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में 18 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसमें आयोवा में 15 अरब डॉलर की लागत वाला स्टील प्लांट भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में आयोवा प्रोजेक्ट की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में रुइया परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। एस्सार की अमेरिकी सब्सिडियरी मेसाबी मेटालिक्स इस प्लांट को तैयार करेगी। उम्मीद है कि यह अमेरिका में एक इंटीग्रेटेड स्टील सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगा। इसमें मिनिसोटा में कंपनी के ऑपरेशन्स से लौह अयस्क आएगा।

ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा। उन्होंने इसे एक अहम बैटलग्राउंड स्टेट में आर्थिक जीत के तौर पर पेश किया। जहां रिपब्लिकन पार्टी को कड़े मिड-टर्म चुनावों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आज हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेसाबी मेटालिक्स आयोवा राज्य में अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा। यह न सिर्फ अमेरिका का बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्टील प्लांटों में से एक होगा।

इस प्लांट में 2030 से प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है। पूरी तरह तैयार होने पर यहां हर साल 10 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन होगा। व्हाइट हाउस ने बताया कि स्टील बनाने की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही होगी।

ये भी देखे: Donald Trump ने ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी: डॉलर की जगह कोई अन्य मुद्रा अपनाई तो 100% टैरिफ लगेगा

You may also like