ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में भारत को दिलाया सिल्वर, शूटिंग का 12वां मेडल

by Manu
ईशा सिंह

नागोया, 28 सितंबर 2026: शूटर ईशा सिंह ने जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर दिलाया। वे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गईं। सोमवार को फाइनल में ईशा को मेडल के लिए पांच शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने पहले सिल्वर के लिए मुकाबला जीता। फिर गोल्ड के लिए भी चुनौती पेश की।

दूसरे शूट-ऑफ में ईशा ने पांच में से तीन शॉट मिस किए। चीन की शियाओ ने दो शॉट मिस किए। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। मनु मेडल इवेंट तक नहीं पहुंची।

भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 39 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड 17 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता, ईरान को हराया

You may also like