एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के दो मेडल पक्के, टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में इंडिया

by Manu
जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिल कुमार

नागोया, 25 सितंबर 2026: नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के दो मेडल पक्के हो गए हैं। शुक्रवार सुबह जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिल कुमार की जोड़ी ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले मनुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जोड़ी ने चीन की वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी को 3-1 से हराया।

भारत ने टेबल टेनिस की इस श्रेणी में दूसरी बार मेडल जीता है। पहला मेडल अचंत शरत कमल और मणिका बत्रा की जोड़ी ने 2018 में जीता था। इससे पहले कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई।

ये भी देखे: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल आया

You may also like