नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र भाषण पर कई देशों के प्रतिनिधि ने सदन से किया वॉकआउट

by Manu
नेतन्याहू

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर 2026: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना भाषण शुरू किया। तभी कई देशों के प्रतिनिधि सदन छोड़कर बाहर चले गए। इजरायली प्रतिनिधि खड़े होकर तालियां बजाते रहे। भाषण शुरू करने से पहले नेतन्याहू ने बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोई और ‘नैतिक रूप से कायर’ प्रतिनिधि अभी भी सदन में है तो वह भी बाहर जा सकता है।

नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय आलोचकों और बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने ईरान का जिक्र किया और कहा कि वहां की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी। उन्होंने इजरायल की आलोचना करने वाले प्रदर्शनकारियों और राजनयिकों से पूछा कि वे ईरान की कार्रवाइयों और पूरे मध्य पूर्व में ईसाइयों के उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं।

नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल एकमात्र ऐसा देश है जहां ईसाई आबादी बढ़ रही है और फल-फूल रही है। उन्होंने ईरान की सरकार के बारे में कहा कि ईरानी लोग आजाद होंगे। यह शासन अपने झूठ भ्रष्टाचार और क्रूरता की वजह से खत्म हो जाएगा।

भाषण के अंत में नेतन्याहू ने जोर दिया कि इजरायल का अस्तित्व कभी कमजोर नहीं पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

ये भी देखे: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग, हुई मौत

You may also like