न्यूयॉर्क, 03 जुलाई 2026: न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर तिब्बती झंडा लिए एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। प्रदर्शनकारी की पहचान उसके एक दोस्त ने लोबगा रंगजेन के तौर पर की है। वो करीब 20 साल से अमेरिका में रह रहा था।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7 बजे ईस्ट 43rd स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू के पास हुई। सर्विलांस फुटेज में रंगजेन को पारंपरिक भिक्षु के कपड़े पहने हुए देखा गया। शाम की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर खुद को आग लगाने से पहले उसने फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा।
आग की लपटों में घिरने के एक मिनट से भी कम समय में वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और 15 सेकंड के भीतर आग बुझा दी। अधिकारियों ने बताया कि उसे बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी देखे: संयुक्त राष्ट्र का पहलगाम हमले पर भारत-पाक से अपील, देखे क्या कहा UN ने?