बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में हल्की बारिश

by Manu
बारिश

चंडीगढ़, 24 सितंबर 2026: पटना के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई है। समस्तीपुर में बुधवार रात से बारिश हो रही है। बेगूसराय सीवान बेतिया सुपौल लखीसराय और गोपालगंज में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज गुरुवार को बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 19 जिलों में मध्यम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसलिए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना कम है लेकिन कुछ स्थानों पर तेज बिजली चमकने और तेज हवा की स्थिति बन सकती है।

बीते 24 घंटे में पटना खगड़िया सुपौल जमुई सासाराम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। वहीं पटना में दिन में तेज धूप रही लेकिन शाम में काले बादल छाए और रात में मूसलाधार बारिश हुई।

ये भी देखे: देशभर में बारिश का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 की मौत, कई जगह यातायात प्रभावित

You may also like