पटना, 04 अगस्त 2026: देशभर में बारिश से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए। मरने वालों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं।
उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे करीब 200 यात्री फंस गए हैं। वे सोमवार रात 9 बजे से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रात भर बारिश हुई। इससे सड़कें तालाब बन गईं और दुकानों में पानी घुस गया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में रात 1 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी में दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन पर पानी भर गया।
ये भी देखे: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश, कुरुक्षेत्र में लेंटर गिरने से दंपती की मौत