बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह ने 6 साल बाद पटियाला में सरेंडर किया, गिरफ्तार

by Manu
AIG Rajjeet Singh

पटियाला, 24 सितंबर 2026: पंजाब के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह ने करीब छह साल तक फरार रहने के बाद गुरुवार 24 सितंबर को पटियाला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

राजजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में ड्रग तस्करी जबरन वसूली और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

राजजीत सिंह को अप्रैल 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जांच में उसका नाम बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़े कथित ड्रग तस्करी और वसूली नेटवर्क की जांच में सामने आया था।

इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स ने उसके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

जांच रिपोर्टों में राजजीत सिंह पर ड्रग तस्करों को कथित संरक्षण देने निर्दोष लोगों को ड्रग मामलों में फंसाने और उनसे वसूली करने जैसे आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला भी दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में इन आरोपों को जांच के दौरान सामने आए आरोपों के रूप में दर्ज किया गया है।

ये भी देखे: मलोट डबल मर्डर केस: सांसद रंधावा के साले बब्बी बराड़ ने कोर्ट में किया सरेंडर

You may also like