एशियन गेम्स में विमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, फाइनल में पहुंची मनु भाकर

by Manu
manu Bhaker

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026: भारत की विमेंस स्कीट टीम ने एशियन गेम्स के चौथे दिन ब्रॉन्ज मेडल जीता। बुधवार को रायजा ढिल्लों परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का एक पदक पक्का किया।

शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से मेडल नहीं जीत पाया।

मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दो अन्य भारतीय शूटर ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह टॉप-8 में फिनिश नहीं कर पाईं और फाइनल में नहीं पहुंचीं। ईशा 572 अंकों के साथ 15वें और सुरुचि 568 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रहीं।

एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड टीम इवेंट का मेडल राउंड भी होता है। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया।

दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। वहीं भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता।

भारत एक गोल्ड चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के आठवें स्थान पर है। वहीं चीन 35 गोल्ड मेडल समेत 57 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। जापान 11 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत को तीसरा मेडल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता

You may also like