नगोया, 21 सितंबर 2026: जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। पार्थ माने रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों 1890.1 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे।
चीनी टीम ने 1899.9 अंक लेकर पहले और कोरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत को अब तक तीन मेडल मिले हैं। तीनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं।
एशियन गेम्स में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ तीसरे और हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे।
भारत के पार्थ राकेश माने 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल सुबह नौ बजे शुरू होगा।
ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत-जापान का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आज, सुबह 10:30 बजे से मुकाबला