बिहार में 12 जिलों में वज्रगृह निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

by Manu
CM Samrat Choudhary

पटना, 12 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में प्रस्तावित वज्रगृह या परीक्षा भवनों के निर्माण कार्य को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इन जिलों में एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर वज्रगृह या परीक्षा भवनों के निर्माण के लिए तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन के आधार पर प्रथम चरण में 12 जिलों में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

वज्रगृह या परीक्षा भवनों के निर्माण से संबंधित आधारभूत संरचना मजबूत होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। यह कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ज्ञातव्य है कि राज्य के 29 जिलों में प्रस्तावित वज्रगृह या परीक्षा भवनों के निर्माण के लिए लगभग 33.07 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में 12 स्थानों पर वज्रगृह या परीक्षा भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इनमें श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तकिया सासाराम रोहतास +2 श्री ढेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय शरमा रामगढ़ चौक लखीसराय राजकीय बुनियादी विद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय मध्य विद्यालय बरियारपुर डुमरा सीतामढ़ी पीएम श्री जिला स्कूल मोतिहारी पूर्वी चंपारण आदर्श उच्च विद्यालय सराय भगवानपुर वैशाली उ०म०वि० रतवार भभुआ कैमूर आर०डी०एस० +2 विद्यालय राजगीर नालंदा +2 उच्च विद्यालय जमुई बाजार जमुई दर्शन साह महाविद्यालय कटिहार कन्हाई इंटर विद्यालय नवादा एवं भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा परिसर शामिल हैं।

ये भी देखे: बिहार म्यूजियम स्थापना दिवस: सीएम सम्राट चौधरी ने किया तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन

You may also like