लुधियाना, 29 अक्टूबर 2026: पंजाब के लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर गोलीबारी हुई है। घटना को लेकर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ प्रमोद राज ने बताया कि यह घटना कल रात करीब 11 बजकर 30 मिनट रमन डाबा के पास हुई।
एसएचओ ने बताया कि जगजोत सिंह पर 5 से 6 लोगों ने हमला किया। इनमें तीन को पहचान लिया गया है जबकि 2-3 लोग अज्ञात हैं। प्रमोद राज के मुताबिक पहचाने गए आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह दिलराज सिंह और खुशदीप सिंह के रूप में हुई है।
बदमाशों ने पीड़ित पर तलवारों से हमला किया। उनमें शामिल एक आरोपी के पास पिस्तौल भी थी। उन्होंने पीड़ित की कार पर गोली भी चलाई लेकिन गोली उन्हें लगी नहीं।
एसएचओ के मुताबिक पीड़ित को पिस्तौल की बट से मारा गया या किसी और चीज से यह जांच के दौरान पता चलेगा। 5-6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें