हरियाणा पीएससी के नए चेयरमैन सतीश सैनी ने ली शपथ, स्पीकर हरविंद्र कल्याण और CM सैनी रहे शामिल

by Manu
Haryana PSC Chairman

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए सतीश सैनी का शपथ ग्रहण समारोह आज 11 बजे चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में आयोजित किया गया। नए एचपीएससी चेयरमैन को राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने शपथ दिलवाई। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। नए चेयरमैन का पूरा परिवार और अन्य करीबी भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी और होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल मौजूद रहे। इनके अलावा पंजाब विधानसभा स्पीकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उपरोक्त के अलावा कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें

You may also like