मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट को लेकर कहा कि यह नए भारत का दर्शन कराता है। सीएम योगी ने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित हो रहा ब्रिक्स समिट भारत की वैश्विक ताकत और बदलती भूमिका को दर्शाता है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2014 से अब तक की यात्रा में प्रधानमंत्री ने देश को एक नया विजन दिया है। आज भारत दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं बल्कि एक ताकत के रूप में स्थापित हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जी20 का सफल आयोजन कराकर भारत ने दुनिया के सामने अपनी क्षमता और नए दृष्टिकोण का परिचय दिया है।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान उन्होंने जो कदम उठाए और योजनाएं बनाई हैं उनका क्रियान्वयन पूरी दुनिया ने देखा है। ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच नए भारत की इसी बदलती तस्वीर को सामने रखते हैं।
ये भी देखे: यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी