उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, पोस्ट कर दी जानकारी

by Manu
हरीश रावत

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2026: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर ईडी की रेड के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दिया है।

हरीश रावत ने अपनी पोस्ट पर लिखा कि सामने टीवी पर खबर आ रही है कि देहरादून में हरीश रावत के पीए के पास भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी आदि पकड़ी गई या पकड़ाई गई। इस तथ्य का खुलासा तो आने वाले समय में होगा। यह सत्य है कि श्री जीना मेरे ओएसडी रहे हैं और मैं जितने भी पदों पर रहा चाहे पार्टी में रहा या सरकार में रहा वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। जीना एक निहायती सज्जन विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं। यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की और यदि इस तरीके की कोई भी गलती उन्होंने की है उसके प्रमाण हैं तो उनके इस तथाकथित दुस्साहसिक कृत्य के लिए मैं लज्जित हूँ। परंतु मुझे इस आरोप पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।

उत्तराखंड के चुनाव में भारी स्टेक्स हैं। मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि भई चुनाव तब होंगे जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी। यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे। लेकिन इस बार मेरे घर पर नहीं मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। राहुल गांधी जी राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

ये भी देखे: TMC को फिर बड़ा झटका, ज्योति प्रिय मल्लिक और गौतम देब ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

You may also like